• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

कुलपति ने लिया नैक की तैयारियों का जायजा, पीजी कक्षाओं के दाखिले भी हुए आरंभ।

Published on: 26 May 2026

कुलपति ने लिया नैक की तैयारियों का जायजा, पीजी कक्षाओं के दाखिले भी हुए आरंभ।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने आज विश्वविद्यालय की नैक NAAC की तैयारियों के संबंध में सभी कोऑर्डिनेटर के साथ मीटिंग की। इसमें विश्वविद्यालय की आइक्यूएसी प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर विकास बत्रा, नैक संयोजक एवं निर्देशक रिसर्च प्रोफेसर पंकज त्यागी, सह-संयोजक डॉ. ईश्वर शर्मा सहित अलग-अलग मापदंडों के लिए गठित की गई 10 टीमों के संयोजक मौजूद रहे। सबसे पहले निदेशक प्रोफेसर बत्रा ने अब तक किए गए प्रयासों के संबंध में बताया। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने सभी संयोजकों को प्रोत्साहित किया कि वह मन लगाकर एक टीमवर्क के रूप में कार्य करें और अभी से अपने कार्य को गति प्रदान करना शुरू करें। ताकि जैसे ही इस संबंध में अंतिम दिशा-निर्देश प्राप्त हो तुरंत आवेदन किया जा सके। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के संबंध में विवरिणिका (इनफॉरमेशन ब्रोशर) का भी विमोचन किया गया।

इस बार विश्वविद्यालय में तीन नए पीजी कोर्स आरंभ किए जा रहे हैं जिसमें एमए संस्कृत, मास्टर इन होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट तथा LLM शामिल है। इन कोर्सों के लिए आवेदन आज से ही आरंभ हो जाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून रहेगी। इस संबंध में सभी विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।